लाइव न्यूज़ :

Indian Air Force Day: क्यों मनाया जाता है एयरफोर्स डे, जानकर गर्व से भर जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 10:22 IST

आजादी से पहले एयरफोर्स पर आर्मी का नियंत्रण होता था और इसे आर्मी से 'स्वतंत्र' करने में इंडियन एयरफोर्स के पहले कमांडर इन चीफ एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन एयरफोर्स ने उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान नागरिकों को रेस्क्यू करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।गाजियाबाद स्थित इंडियन एयरफोर्स का हिंडन एयर फोर्स स्टेशन एशिया में सबसे लंबा और विश्व में आठवां सबसे लंबा एयर बेस है।

आज 8 अक्टूबर को वायुसेना अपना 87वां स्थापना दिवस मना रही है। इसे इंडियन एयरफोर्स डे कहते हैं। आज के ही दिन साल 1932 में वायुसेना की स्थापना की गयी थी। लेकिन आजादी से पहले इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहा जाता था औऱ आजादी के बाद इसमें से 'रॉयल' शब्द हटा लिया गया।

वायुसेना के पहले दस्ते में 6 RAF ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाही शामिल थे। इस दस्ते का गठन 1 अप्रैल 1933 को हुआ। इंडियन एयरफोर्स ने द्वितीय विश्व युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आजादी से पहले एयरफोर्स पर आर्मी का नियंत्रण होता था और इसे आर्मी से 'स्वतंत्र' करने में इंडियन एयरफोर्स के पहले कमांडर इन चीफ एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को दिया जाता है। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक वायुसेना के पहले चीफ एयर मार्शल के रुप में काम किया। 

भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है 'नभ: स्पृशं दीप्तम'। इसे गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। बात करें वायुसेना के ध्वज की तो यह वायुसेना निशान से अलग नीले रंग का है। इसके एक चौथाई भाग में राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है। इसके मध्यभाग में राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से बना एक वृत्त है।

इंडियन एयरफोर्स ने उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान नागरिकों को रेस्क्यू करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसे 'राहत' मिशन नाम दिया गया था। इस मिशन के तहत एयर फोर्स ने 20,000 नागरिकों को एयरलिफ्ट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
गाजियाबाद स्थित इंडियन एयरफोर्स का हिंडन एयर फोर्स स्टेशन एशिया में सबसे लंबा और विश्व में आठवां सबसे लंबा एयर बेस है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया