लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के खिलाफ यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले शख्स को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेन्नई से पकड़ा गया

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 16, 2021 12:13 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को पीएम मोदी के खिलाफ बोलने और विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारण 62 वर्षीय मोहन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया । वह यूट्यूब वीडियो पोस्ट करते थे ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस ने पीएम के खिलाफ बोलने वाले शख्स को किया गिरफ्तारचेन्नई के रहने वाले मोहन मिश्रा को आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के तहत गिरफ्तारमोहन ने अपने वीडियो में पीएम मोदी से इस्तीफा भी मांगा था

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को चेन्नई से एक 62 वर्षीय व्यक्ति को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिपप्णी करने के आरोप में गिरफ्तार किया । 

पुलिस ने कहा कि मनमोहन मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था और सोशल मीडिया पर मोदी की आलोचना करते हुए वीडियो प्रसारित किए ।  उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था ।

 एक पुलिस अधिकारी ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मनमोहन पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने वाले एक एजेंट के रूप में काम करता है । वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है  और अक्सर केंद्र सरकार और पीएम मोदी की आलोचना करते हुए यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करता है ।

अपने अधिकांश वीडियो में मिश्रा ने कोरोना वायरल महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार की आलोचना की थी । उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध  नहीं करा सकती है तो मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए ।  द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई के माधवपुरम पुलिस स्टेशन के सहायक आयुक्त अरुल संथोसा मुथु ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक अधिकारियों का दल शुक्रवार को चेन्नई पहुंचा । 

माधवराम मजिस्ट्रियल कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर लिया । मेडिकल जांच के बाद मिश्रा को उत्तर प्रदेश ले जाया गया । हालांकि उनके खिलाफ आरोपों का अभी तक पता नहीं चला है ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारनरेंद्र मोदीचेन्नईChennai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल