लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला परिसर में कम भीड़, कई सीटें खाली

By भाषा | Updated: August 15, 2020 17:29 IST

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती थी लेकिन इस बार कोरोना के कारण लाल किला परिसर भी खाली रहा साथ ही कई सीटें खाली रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के कारण आने वाले लोगों को मास्क पहनना पड़ा और सामाजिक दूरी का भी पालन करना पड़ा।अधिकारियों, राजनयिकों, स्थानीय नेताओं समेत करीब 4,000 लोगों को आमंत्रित किया गया था।हर बार की तुलना में इस साल एक चौथाई आगंतुकों को ही बुलाया गया। इसके बाद भी सभी दीर्घाओं में कई सीटें खाली थीं।

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले का परिसर आगंतुकों की भीड़ से गुलजार रहता है लेकिन इस बार समारोह में कई सीटें खाली रहीं। कोरोना वायरस महामारी के कारण आने वाले लोगों को मास्क पहनना पड़ा और सामाजिक दूरी का भी पालन करना पड़ा।

ऐतिहासिक लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार कम लोग आए। अधिकारियों, राजनयिकों, स्थानीय नेताओं समेत करीब 4,000 लोगों को आमंत्रित किया गया था। हर बार की तुलना में इस साल एक चौथाई आगंतुकों को ही बुलाया गया। इसके बाद भी सभी दीर्घाओं में कई सीटें खाली थीं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर उन्हें कुछ सीटें खाली रह जाने का अंदाजा था। उन्होंने कहा, ‘‘आमंत्रित लोगों की संख्या सामान्य से एक-चौथाई थी। इसके बावजूद कम लोग आए।

सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया गया और आमंत्रित लोगों के लिए मास्क, सैनेटाइजर और दस्तानों की व्यवस्था की गयी।’’ सभी कुर्सियों पर मास्क, सैनेटाइजर की छोटी बोतल, एक जोड़ी दस्तानों के साथ किट रखे हुए थे। कुर्सियों के बीच भी छह फुट की दूरी सुनिश्चित की गयी।

कुर्सियों पर एक छोटा तौलिया और कार्यक्रम की जानकारी वाला पर्चा भी रखा गया। इस बार स्कूली छात्र भी नहीं आए। हालांकि एनसीसी के 500 कैडेट को समारोह के लिए बुलाया गया था। 

टॅग्स :दिल्लीस्वतंत्रता दिवसकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया