लाइव न्यूज़ :

अपने बयान पर शरद यादव ने वसुंधरा राजे से मांगी माफी, पत्र लिखकर किया खेद प्रकट

By स्वाति सिंह | Updated: December 8, 2018 15:18 IST

गुरुवार को शरद यादव ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने सीएम वसुंधरा को मोटी कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद शरद यादव का यह वि़डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।इसके बाद वसुंधरा राजे ने उनकी इस टिप्पणी को बेहद अपमानजनक बताया था।

लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने शनिवार को वसुंधरा राजे से माफी मांगी है। उन्होंने कहा 'मैंने उनका बयान सुना, मेरे उनके साथ बहुत पुराना पारिवारिक संबंध है। अगर मेरे शब्दों से उन्हें आहत हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं। मैंने उन्हें माफीनामा भी लिखा है।'

बता दें कि गुरुवार को शरद यादव ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने सीएम वसुंधरा को मोटी कहा था। बुधवार को राजस्थान के मुंडावर में शरद यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गईं हैं, बहुत मोटी हो गईं हैं, पहले पतली थीं। इस बयान के बाद शरद यादव का यह वि़डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद से उनकी खूब आलोचना शुरू हो गई है। https://youtu.be/gOEqyU8_Bf8

इसके बाद वसुंधरा राजे ने उनकी इस टिप्पणी को बेहद अपमानजनक बताया था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की थी कि इस तरह की भाषा बोलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि राजस्थान में मतदान सात दिसंबर को हुए।  गौरतलब है कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों के लिये 189 महिला उम्मीदवारों सहित 2274 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिये चुनावी मैदान में उतरे हैं। अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?