लाइव न्यूज़ :

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने मठ-मंदिरों में जाकर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया, सम्मानित किया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:09 IST

Open in App

लखनऊ, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में विभिन्न मंदिरों-मठों में जाकर साधु संतों के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया तथा उनका सम्मान किया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुबह राजधानी लखनऊ में बौद्ध मंदिर लाटूश रोड, लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा और बड़ी काली जी मंदिर चौक में पहुंचकर पूजा अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लेकर उन्हें अंग वस्त्र व फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान व अभिनंदन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दोपहर में हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे, जहां पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने साधु-संतों-महात्माओं के चरण पखारे और उनका अभिनंदन -सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि गुरुजन,साधु-संत व्यक्ति और समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश प्रदेश में साधु संतों का अभिनंदन वंदन करते हुए आभार जताकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास और देश व प्रदेश के गौरव के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज के जागरण में धार्मिक आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका रही है।

दीक्षित ने बताया कि प्रदेश भर में पदाधिकारियों ने गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मंदिरों-मठों में जाकर साधु संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया और उनका सम्मान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू