लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: September 25, 2021 00:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। इसमें से 1.02 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

को-विन पोर्टल के मुताबिक अब तक शहर में टीके की 1.69 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पोर्टल के मुताबिक, अब तक दी गईं कुल खुराक में से 52.81 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के पास शुक्रवार सुबह तक टीके की 10 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध थीं। इसमें से कोवैक्सीन की 2.78 लाख खुराक जबकि कोविशील्ड टीके की 7.39 लाख खुराक उपलब्ध थीं जोकि आने वाले पांच दिन में उपयोग हो जाएंगी।

शहर में लगभग 1,029 टीकाकरण केंद्र संचालित हैं जो प्रतिदिन लगभग टीके की 2.75 लाख खुराक लगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर