दिल्ली में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: September 25, 2021 00:52 IST2021-09-25T00:52:15+5:302021-09-25T00:52:15+5:30

On Friday, more than 1.87 lakh people got the anti-Kovid-19 vaccine in Delhi | दिल्ली में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

दिल्ली में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। इसमें से 1.02 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

को-विन पोर्टल के मुताबिक अब तक शहर में टीके की 1.69 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पोर्टल के मुताबिक, अब तक दी गईं कुल खुराक में से 52.81 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के पास शुक्रवार सुबह तक टीके की 10 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध थीं। इसमें से कोवैक्सीन की 2.78 लाख खुराक जबकि कोविशील्ड टीके की 7.39 लाख खुराक उपलब्ध थीं जोकि आने वाले पांच दिन में उपयोग हो जाएंगी।

शहर में लगभग 1,029 टीकाकरण केंद्र संचालित हैं जो प्रतिदिन लगभग टीके की 2.75 लाख खुराक लगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: On Friday, more than 1.87 lakh people got the anti-Kovid-19 vaccine in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे