लाइव न्यूज़ :

रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से सबसे अधिक 936 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:45 IST

Open in App

मास्को, आठ अक्टूबर (एपी) रूस में टीकाकरण की धीमी गति और पाबंदियां कड़ी करने की सरकार की अनिच्छा के बीच कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार को अबतक की सबसे अधिक रही।

रूस के कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि शुक्रवार को 936 मरीजों ने जान गंवायी जो इस महामारी के फैलने के बाद से मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब इस संक्रमण के चलते 900 से अधिक लोगों की जान चली गयी।

रूस में 214000 से अधिक लोगों की कोविड-19 के चलते मौत हो चुकी है तथा इस महामारी से मौत के आंकड़े जुटाने के सरकारी तौर तरीके से लगता है कि वास्तविक संख्या उससे अधिक हो सकती है ।

शुक्रवार को सरकार के कार्यबल ने बताया कि कोरोना वायरस के 27,246 नये मामले सामने आये हैं जो बृहस्पतिवार के 27,550 मामलों से महज थोड़े कम हैं । इस साल बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 27,550 मामले सामने आये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस