लाइव न्यूज़ :

‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ पर विन डीजल ने कहा : हम लोग ‘क्रेजी’ हैं

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल स्टंट और एक्शन से भरपूर ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ श्रृंखला की एक और कड़ी आने वाली है। फिल्म के मुख्य कलाकार विन डीजल का कहना है कि इस बार सब कुछ अंतरिक्ष में होगा और निर्देशक जस्टिन लिन का यह विचार काफी ‘‘रोमांचक’’ होने जा रहा है।

डीजल के चरित्र का नाम डोमिनिक टोरेटो है। डीजल फिल्म में रफ्तार से कार चलाने और जबरदस्त एक्शन दृश्य देने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि लिन ने जब उनके सामने यह विचार रखा तो वह अवाक रह गये।

डीजल ने जूम के जरिये वीडियो कांफ्रेंस से हुए वैश्विक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह बहुत शानदार है। हम लोग क्रेजी हैं।’’ इस वीडियो कांफ्रेंस में ‘पीटीआई’ ने भी हिस्सा लिया।

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने बुधवार को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ताजा ट्रेलर जारी किया।

फिल्म के एक दृश्य में टायरेस गिब्सन, रोमन पीयर्स और लुडेक्रिस तेज पार्कर को स्पेस सूट में देखा गया जिन्होंने अपनी कार को रॉकेट शिप में तब्दील कर लिया और अंतरिक्ष में निकल पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा