लाइव न्यूज़ :

‘दुर्गापूजा पर महिलाओं को सम्मान, बराबर की भागीदारी वाले समाज के निर्माण का संकल्प लें’

By भाषा | Updated: October 13, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्गापूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को कहा कि इस त्योहार पर हम ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें जहां महिलाओं को अधिक सम्मान और बराबर की भागीदारी प्राप्त हो ।

राष्ट्रपति कोविंद ने फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट में कहा, ‘‘ दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और वे नारी शक्ति का दैवीय रूप भी हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्‍छाई की विजय का उत्‍सव है।’’

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप जीवन के साथ प्रकृति के जुड़ाव को दर्शाते हैं।

कोविंद ने कहा, ‘‘ आइए, इस त्‍योहार के अवसर पर हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्‍प करें, जहां समाज में महिलाओं को पहले से अधिक सम्‍मान एवं राष्‍ट्र निर्माण में उन्‍हें बराबर की भागीदारी प्राप्‍त हो।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी कामना है कि हर्षोल्‍लास भरे इस पर्व से देशवासियों के बीच शांति, भाईचारे और एकता की भावना और सशक्‍त हो तथा हम सभी देश की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो