लाइव न्यूज़ :

उप मुख्यमंत्री मौर्य के ट्वीट पर मायावती ने कहा, भाजपा के आखिरी हथकंडे से सावधान रहे जनता

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:48 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मथुरा में विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण की तैयारी संबंधी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय की धारणा को पुख्ता करने वाला करार दिया है। इसके साथ ही जनता से भाजपा के ‘आखिरी हथकंडे’ के प्रति आगाह किया।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को किए गए ट्वीट में कहा, ‘‘यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधानसभा चुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है, अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है।"

मायावती ने जनता को भाजपा की कथित सांप्रदायिक राजनीति से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा, ‘‘इनके इस आखिरी हथकंडे से अर्थात् हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट किया था "अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है। जय श्रीराम, जय शिव शंभू, जय श्री राधे कृष्ण।’’ मथुरा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान है।

उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री के इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि मथुरा जिला प्रशासन ने भगवान कृष्ण की 'वास्तविक जन्म भूमि' पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर 28 नवंबर को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

महासभा का दावा है, ‘‘भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान मथुरा के प्रमुख मंदिर के बगल में मौजूद मस्जिद के अंदर है।’’

मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि किसी को भी मथुरा में माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह