लाइव न्यूज़ :

दानवे की टिप्पणी पर राउत ने भाजपा से कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक' करें

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:49 IST

Open in App

नासिक, 13 दिसंबर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की टिप्पणी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र से इस बाबत ''सर्जिकल स्ट्राइक'' करने को कहा। दानवे ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ था।

दानवे के इस बयान के बाद विभिन्न वर्गों ने उनके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

राउत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, '' भाजपा कह रही है कि नयी दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान हैं। रक्षा मंत्री भाजपा से संबंधित हैं। इस बाबत भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।''

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बल का उपयोग करने के बावजूद पंजाब और हरियाणा के प्रदर्शनकारी किसान अपनी जगह पर डटे हुए हैं।

राउत ने कहा, '' यदि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए दो कदम पीछे हटती है तो इससे उसके मूल्यों में गिरावट नहीं होगी। सरकार को दोबारा इन कानूनों पर लोकसभा में बहस करानी चाहिए और किसानों की उम्मीदों के अनुसार दोबारा इन कानूनों को प्रस्तुत करना चाहिए।''

केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना नेता ने कहा, '' सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। मेरे पास भाजपा के 120 लोगों की सूची है, जिन्हें मैं जल्द ही ईडी को सौंप दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया