लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आने पर करूंगा सबकी दुख तकलीफें दूर-ओमप्रकाश चौटाला

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:49 IST

Open in App

जींद, 25 सितम्बर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला ने आज पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित रैली में सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता के सभी दुख तकलीफें दूर करने और सभी बेरोजगार युवको को नौकरी देने का वादा किया।

चौटाला ने कहा कि आज साढ़े 10 साल के बाद लोगों के बीच उन्हें आने का मौका मिला है, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने साजिश एवं षडय़ंत्र के तहत उन्हें 10 साल के लिए जेल भिजवा दिया।

उन्होंने दावा ​किया कि जब भी हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे तो सरकार उन्हीं की पार्टी की बनेगी । उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद जनता की सभी मुश्किलों का निवारण किया जाएगा। इनेलो सरकार ने अतीत में जो अच्छे काम किए थे अब सरकार बनने पर उससे भी अच्छे काम किए जाएंगे।

चौटाला ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिए जाएंगे और हरियाणा प्रदेश का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि काले कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीनों से किसान आंदेालनरत हैं और उनके इस संघर्ष में केवल किसान ही नहीं 36 बिरादरी के लोग शामिल हैं, जिसके चलते अब इस शासन का अंत करने के लिए हर वर्ग के लोग तैयार हैं।

आईएनएलडी की सम्मान दिवस रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लोगों से प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि जब तक प्रदेशों में ऐसी सरकारें नहीं बनेंगी तब तक आम जनता का भला नही हो सकता।

रैली को संबोधति करते हुये जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों संगठन राम के नाम पर इस देश को बांटना चाहते हैं और देश को तोडना चाहते हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम केवल हिन्दूओं के ही नही हैं बल्कि दूरे विश्व के हैं, सभी धर्मो के हैं।

उन्होने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म करके भाजपा ने भारत को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर करने का काम किया है।

इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने भी शिरकत की जो सबको चौंकाने वाला था ।

रैली को संबोधित करते हुये जद यू महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि 35 साल पहले चौ.देवीलाल ने जींद की धरती पर समस्त हरियाणा सम्मेलन का आयोजन किया था, जिससे देश की राजनीति में बदलाव हुआ था और अब वही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आज का यह सम्मान सम्मेलन भी देश की सियासत को बदलने का काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो