लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस के दिन सेना कश्मीर के बच्चों के लिए सांता क्लॉज की भूमिका में नजर आई

By भाषा | Updated: December 25, 2020 23:39 IST

Open in App

(समीर कौल)

लरकीपोरा (कश्मीर), 25 दिसंबर कश्मीर में सेना की 19वीं राष्ट्रीय राइफल में तैनात सिपाही गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को कश्मीर में अलग जिम्मेदारी ‘ मिशन स्माइल’ दी गई थी।

इस मौके पर गहरे हरे रंग की वर्दी पहनने वाले सिंह लाल लिबास में दिखे और उनके हाथों में असाल्ट राइफल के स्थान पर उपहारों का झोला था। इस प्रकार ‘फौजी’ सांता क्रिसमस के दिन घाटी के बच्चों को स्वागत करने के लिए तैयार था और उसने बच्चों को तोहफे, टॉफी, चॉकलेट बांटने के लिए साथ ही भविष्य के करियर की सलाह भी दी।

राजधानी श्रीनगर से 65 किलोमीटर दूर लरकीपोर स्थित राष्ट्रीय राइफल की छावनी में क्रिसमस के दिन सेना के बूट की आवाज के स्थान पर आसपास के इलाके वेस्सू, पथडियालगाम, ब्रेंटी,कोकेरनाग, वायलू और गडोल के बच्चों की खिलखिलाहट सुनाई दी जिन्हें यहां के कमांडिंग ऑफिसर ने लोगों से संपर्क करने की भावना से आमंत्रित किया था।

सेना के विक्टर फोर्स के अंतर्गत आने वाले 19वीं राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘‘ हम विक्टर फोर्स के जीओसी के निर्देश पर काम कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से जुड़ रहे हैं। इसके पीछे की मंशा बच्चों को खुश देखने की थी इसलिए हमने किया।’’ सेना की यह इकाई आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर की सुरक्षा करती है।

उन्होंने बताया कि यूनिट ने अपने सिपाही की तैनाती सांता क्लॉज के तौर की और बच्चों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को छोटे उपहार देने के साथ उन्हें करियर के बारे में भी परामर्श दिया गया।

मेजर राहुज जायेंगर ने बच्चों से आशंकाओं को दूर करने और अपने सपनों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हर बच्चे की अपनी विशेषता है जिसे प्रोत्साहित करने की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?