लाइव न्यूज़ :

चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रपति ने कहा- भारत उत्साहित है

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर शनिवार को नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धि से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा, ''भारत उत्साहित है।''

चोपड़ा शनिवार को ओलंपिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उन्होंने ट्रैक-एंड-फील्ड खेलों में देश को पहला पदक दिलाया है।

कोविंद ने ट्वीट किया, ''नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपके भाले ने बाधाओं को तोड़कर इतिहास बनाया। आपने अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड में पदक दिलाया। आपकी उपलब्धि हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!''

इस ओलंपिक में भारत के नाम यह सातवां जबकि पहला स्वर्ण पदक है। भारत को व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में दिलाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह