लाइव न्यूज़ :

बरखा दत्त के आरोप पर एनसीडब्ल्यू की सदस्य प्रीति कुमार ने प्रोमिला सिब्बल से जवाब मांगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 12:52 IST

पत्रकार बरखा दत्त ने सोमवार को अनेक ट्वीट करके सिब्बल और उनकी पत्नी को चैनल से 200 से अधिक कर्मचारियों को निकालने पर जम कर आड़े हाथ लिया था। दोनों ‘तिरंगा टीवी’ के प्रमोटर्स हैं। दत्त की शिकायत पर एनसीडब्ल्यू की सदस्य प्रीति कुमार ने प्रोमिला सिब्बल को पत्र लिख कर कहा कि एनसीडब्ल्यू कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति पक्षपात पूर्ण रवैए की कड़ी आलोचना करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने कहा, ‘‘आरोप हैं कि महिला कर्मचारियों के खिलाफ लगातार असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यस्लथल पर महिलाओं के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी निंदा करता है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की पत्नी प्रोमिला सिब्बल से नोएडा स्थित उनके न्यूज चैनल की महिलाकर्मियों के खिलाफ कथित तौर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में जबाव मांगा हैं।

दरअसल वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने सोमवार को अनेक ट्वीट करके सिब्बल और उनकी पत्नी को चैनल से 200 से अधिक कर्मचारियों को निकालने पर जम कर आड़े हाथ लिया था। दोनों ‘तिरंगा टीवी’ के प्रमोटर्स हैं। दत्त की शिकायत पर एनसीडब्ल्यू की सदस्य प्रीति कुमार ने प्रोमिला सिब्बल को पत्र लिख कर कहा कि एनसीडब्ल्यू कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति पक्षपात पूर्ण रवैए की कड़ी आलोचना करता है।

कुमार ने कहा, ‘‘आरोप हैं कि महिला कर्मचारियों के खिलाफ लगातार असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यस्लथल पर महिलाओं के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी निंदा करता है। यह महिला की गरिमा के खिलाफ है।’’

उन्होंने लिखा,‘‘इसलिए आप से पत्र के प्राप्त होने के सात दिन के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण / लिखित जवाब देने का अनुरोध किया जाता है।’’ बरखा ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया था कि चैनल के 200 से अधिक कर्मचारियों के उपकरण भी छीन लिए गए। वहीं प्रोमिला ने दत्त के आरोपों से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार 23 मई से चैनल के दफ्तर नहीं आए। उन्होंने अभद्र भाषा के इस्तेमाल से आरोप से भी इनकार किया और कहा कि उन्होंने दत्त से अथवा किसी अन्य कर्मचारी से बातचीत में ऐसा नहीं किया। 

टॅग्स :कांग्रेसकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल