लाइव न्यूज़ :

अर्नब के व्हाट्सऐप चैट पर राहुल ने कहा: पत्रकार को संवेदनशील जानकारी देना ‘आपराधिक कृत्य’

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के कथित व्हाट्सऐप चैट को लेकर मंगलवार को कहा कि किसी पत्रकार को देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी प्रदान करना एक ‘आपराधिक कृत्य’ है और इस मामले की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक पत्रकार को रक्षा की संवेदनशील जानकारी बालाकोट (एयर स्ट्राइक) से पहले दी जा रही है। उसी पत्रकार ने पुलवामा हमले के बाद कहा कि हमारे लिए बहुत अच्छा हुआ है। यह प्रधानमंत्री की सोच को दर्शाता है। यह सोच है कि 40 लोग मर गए और हम चुनाव जीत जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सूचना चार-पांच लोगों के पास होती है। इस तरह के मिशन में पायलट को आखिरी समय तक जानकारी नहीं होती है। सेना प्रमुख, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पास (संबंधित जानकारी) होती है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘इन्ही पांच लोगों में से किसी एक ने सूचना दी होगी। यह एक आपराधिक कृत्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह पता करना होगा कि यह सूचना किसने दी। सूचना देने और हासिल करने वाले दोनों को जेल जाना होगा। इसकी प्रक्रिया आरंभ हो जानी चाहिए, लेकिन यह प्रक्रिया आरंभ नहीं होगी क्योंकि हो सकता है कि प्रधानमंत्री ने ही सूचना दी होगी।’’

कांग्रेस नेता के मुताबिक, हवाई हमले का राजनीतिक लाभ उठाने में कुछ भी देशभक्ति जैसा नहीं है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘अगर अर्नब गोस्वामी जानते हैं, यह उनके व्हाट्स ऐप पर थी तो मुझे लगता है कि पाकिस्तानी भी जानते होंगे। यह एक आपराधिक कृत्य है और जांच शुरू होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो