लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी पुणे में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 15:25 IST

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन के लिए भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) जाने से पहले मोदी राज भवन में सशस्त्र बल झंडा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2016 में नगरोटा आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर कुनाल गोसावी की पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने सशस्त्र बल झंडा दिवस का वीडियो टि्वटर पर जारी करते हुए कहा, ‘‘सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर हम बल एवं उनके परिवार के अदम्य साहस को सलाम करते हैं।पीएम ने कहा कि मैं आपसे यह भी अनुरोध करता हूं कि आप बल के कल्याण की दिशा में योगदान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पुणे में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। शुक्रवार को शुरू हुआ यह तीन दिवसीय सम्मेलन रविवार को समाप्त होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी सम्मेलन में शरीक हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन के लिए भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) जाने से पहले मोदी राज भवन में सशस्त्र बल झंडा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2016 में नगरोटा आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर कुनाल गोसावी की पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘पुणे में डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन चल रहा है। देशभर से शीर्ष पुलिस अधिकारी इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बल झंडा दिवस को दर्शाने वाला 57 मिनट का वीडियो टि्वटर पर जारी करते हुए कहा, ‘‘सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर हम बल एवं उनके परिवार के अदम्य साहस को सलाम करते हैं। मैं आपसे यह भी अनुरोध करता हूं कि आप बल के कल्याण की दिशा में योगदान करें।’’

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपुणे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी