लाइव न्यूज़ :

एम्स-दिल्ली में पुरानी व्यवस्था बंद होने के बाद रोजाना औसतन 653 एक्स-रे किये जा रहे

By भाषा | Updated: November 27, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में ‘अपाइंटमेंट’ व्यवस्था बंद होने के बाद रोजाना औसतन 653 एक्स-रे किये जा रहे हैं जबकि पहले यह औसत 175 था। पुरानी व्यवस्था खत्म होने के बाद बीते दो महीने में कोई प्रतीक्षा सूची नहीं है।

एम्स के रेडियो-डायग्नोसिस विभाग के प्रमुख डॉ दीप एन श्रीवास्तव ने कहा कि पहले मरीजों को समय लेकर(अपॉइंटमेंट) लेकर जांच के लिए अस्पताल आना होता था। ओपीडी में परामर्श के लिए उन्हें फिर से अस्पताल आने की आवश्यकता होती थी।

श्रीवास्तव ने कहा, ''सितंबर के अंत तक इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। अब रोगी ओपीडी में दिखाकर सीधे यहां आते हैं और एक्स-रे कराने के तुरंत बाद फिल्म ले लेते हैं। ऐसा इसलिये किया गया ताकि उन्हें बार-बार अस्पताल नहीं आना पड़े।''

उन्होंने कहा, ''एम्स में पहले प्रतिदिन औसतन 175 एक्स-रे किए जा रहे थे, लेकिन रेडियो-डायग्नोसिस विभाग द्वारा अपाइंटमेंट व्यवस्था बंद करने के बाद यह संख्या बढ़कर औसतन 653 प्रति दिन हो गई है, जिसके बाद पिछले लगभग दो महीनों से कोई प्रतीक्षा सूची नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल