लाइव न्यूज़ :

भोपाल गैस त्रासदी की 37 वीं बरसी पर, एनजीओ ने डॉव पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 00:59 IST

Open in App

भोपाल, दो दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी की 37 वीं बरसी पर त्रासदी के पीड़ितों के हित में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों ने अमेरिका की डॉव केमिकल कंपनी द्वारा गैस पीड़ितों और प्रदूषित भूजल पीड़ितों के साथ किए जा रहे भेदभाव की निंदा की है।

भोपाल में दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट के रिसाव से तीन हजार से अधिक लोग मारे गए थे और 1.02 लाख लोग अन्य प्रभावित हुए थे।

इन संगठनों ने बृहस्पतिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ एलजीबीटी अधिकार कार्यकर्ता पीटर टैचेल का पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने डॉव के सीईओ जिम फिटर लिंग को भोपाल गैस त्रासदी की कानूनी जिम्मेदारी स्वीकारने के सम्बन्ध में कहा है।

मीडिया को जारी बयान में एलजीबीटी कार्यकर्ता और भोपाल गैस त्रासदी से बची संजना सिंह ने कहा, ‘‘ एलजीबीटी प्लस हमें समाज में सभी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ लड़ना सिखाता है।’’

उन्होंने कहा कि फिटरलिंग जो भेदभाव के खिलाफ सक्रिय होने का दावा करते हैं वहीं वह भोपाल गैस पीड़ितों के साथ भेदभाव करने वाली कम्पनी डॉव का नेतृत्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो