लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर पहली चालकरहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को देश की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा को दिल्ली मेट्रो की ‘‘मजेंटा लाइन’’ पर हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नयी पीढ़ी की इन ट्रेनों का वाणिज्यिक परिचालन एक बड़ी प्रौद्योगिकी उपलब्धि साबित होने वाला है। इन ट्रेनों का परिचालन कार्यक्रम के बाद शुरू होगा।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर देश की अब तक की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और 23 किलोमीटर लंबी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नयी दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 तक) पर यात्रा के लिए पूरी तरह परिचालन वाले नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को भी जारी करेंगे।’’

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों, चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एनसीएमसी की शुरूआत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहला मौका होगा जब यात्री दिल्ली मेट्रो के किसी भी मार्ग पर एनसीएमसी का उपयोग कर पाएंगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2019 में स्वदेश विकसित एनसीएमसी पेश किया था, ताकि लोग देश भर में मेट्रो और बस सहित विभिन्न प्रकार के परिवहन शुल्क का इसके जरिए भुगतान कर सकें।

‘एक देश, एक कार्ड’ नाम से प्रसिद्ध एनसीएमसी कार्ड परिवहन के अनेक साधनों में मान्य कार्ड है जिससे देशभर में मेट्रो, बस सेवाओं के इस्तेमाल के लिए शुल्क अदा किया जा सकता है और टोल तथा पार्किंग आदि शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन 37 किलोमीटर लंबी है और जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच है।

चालक रहित ट्रेनें मजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर परिचालित की जानी हैं।

दिल्ली मेट्रो ने अपना वाणिज्यिक परिचालन 25 दिसंबर 2002 को महज 8.2 किमी लंबी शहादरा-तीस हजारी मार्ग पर शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!