ओपी राजभर ने सीएम योगी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- वो कराना चाहते हैं मेरी हत्या, कल काले कोट में भेजे थे गुंडे

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 15, 2022 10:30 IST2022-02-15T10:29:51+5:302022-02-15T10:30:45+5:30

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सीएम योगी उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

Omprakash Rajbhar says Yogi Adityanath wants to get me killed | ओपी राजभर ने सीएम योगी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- वो कराना चाहते हैं मेरी हत्या, कल काले कोट में भेजे थे गुंडे

ओपी राजभर ने सीएम योगी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- वो कराना चाहते हैं मेरी हत्या, कल काले कोट में भेजे थे गुंडे

Highlightsओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी मेरी हत्या कराना चाहते हैंउन्होंने आगे कहा कि कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच तमाम राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी जारी है। ऐसे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राजभर ने कहा कि सीएम योगी उनकी हत्या कराना चाहते हैं। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि कल वाराणसी के शिवपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अरविंद राजभर का नामांकन दाखिल करने के दौरान उन पर हमला किया गया था। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि "योगी जी मुझे मारना चाहते हैं। भाजपा और योगी के गुंडों को वहां काले कोट में भेजा गया था। कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि अरविंद राजभर और ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा मुहैया कराएं।" 

बता दें कि इस बार ओम प्रकाश राजभर की पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में है। मालूम हो, उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले तो कल यानि 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सात चरणों में वोटिंग होनी है। बताते चलें कि दो चरणों के बाद 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। भाजपा ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

Web Title: Omprakash Rajbhar says Yogi Adityanath wants to get me killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे