लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के खाल उधेड़ देने के बयान पर कायम हैं ओमप्रकाश राजभर, कहा- भरोसे लायक नहीं बिहार के सीएम

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2022 18:14 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह अब सावधान रैली के जरिए जनता को समझा रहे हैं कि देश के नेताओं से लोग सावधान रहें और अपनी लड़ाई लड़ें।

Open in App
ठळक मुद्देराजभर ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई भरोसा नहीं है और उनके वादे भी खोखले हैं।उन्होंने कहा कि कल तक लोग अंग्रेजों के गुलाम थे आज नेताओं के गुलाम हैं। पटना में सुभासपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 

पटना: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर यूपी की सियासत में अपनी सिक्का जमाने के बाद अब पार्टी का विस्तार बिहार में भी करने जा रहे हैं। ओपी राजभर अब बिहार की सियासत में भी अपना दमखम दिखाने की कोशिश करेंगे। पटना में सुभासपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि नीतीश कुमार की खाल उधेड़ने की अपनी बात पर वह अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में न रोजगार मिला न ही कोई वाद पूरा हुआ है केवल खोखले वादों के दम पर नीतीश पीएम बनने का सपना सजा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश में फूलपुर से चुनाव लड़ने पर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा कि वो यूपी है, वहां जाकर भी देख लें। 

बिहार में इतने दिनों से केवल खोखले वादे करके सरकार चलने वाले लोग यूपी में धूल चाट जाएंगे। बिहार में किए गए वादों को बिना निभाए यूपी के रास्ते दिल्ली पहुंचने की कोशिश नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग समझदार हैं और उनकी हैसियत सामने आ जाएगी। राजभर ने कहा कि बिहार में उनकी कोशिश है कि दलित पिछड़ों की आवाज के रूप में बिहार में भारतीय समाज पार्टी के लोग सामने आएं। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कोई भरोसा नहीं है और उनके वादे भी खोखले हैं। ऐसे में बिहार की जनता को आगामी चुनावों में उनसे सावधान रहना चाहिए। राजभर ने कहा कि वह अब सावधान रैली के जरिए जनता को समझा रहे हैं कि देश के नेताओं से लोग सावधान रहें और अपनी लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि कल तक लोग अंग्रेजों के गुलाम थे आज नेताओं के गुलाम हैं। 

कुमार पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि नीतीश कुमार की जातिवार जनगणना का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि कुमार का वादा खोखला था और अगर सही होता तो अब तक जातिगत जनगणना पूरी हो गई होती। राजभर ने कहा कि कुमार पीएम बनने का सपना देखने लगे हैं। लेकिन जो वादा पहले कर चुके हैं, वो तो पूरा करें। उन्होंने कहा कि ये जो वादा करने वाले लोग हैं, ये निभाएंगे कब? नीतीश कुमार जातिगत जनगणना का कोई टाइम तो बता दें।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां