लाइव न्यूज़ :

ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा, कहा- गरीबों के लिए लड़ते रहेंगे

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, दो जुलाई हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दस साल की सजा काटने के बाद इंडियन नेशनल लोक दल (आईएलएनडी) प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। दिल्ली से लगी हरियाणा की सीमा पर चौटाला की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह किसानों और गरीबों के लिए लड़ते रहेंगे। चौटाला (86) पैरोल पर रिहा थे और शुक्रवार को वह औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

महानिदेशक (दिल्ली कारागार) संदीप गोयल ने बताया, ‘‘जरूरी औपचारिकताओं के बाद उन्हें (चौटाला) रिहा कर दिया गया।’’ पिछले माह दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी किया था और कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जेलों में भीड़-भाड़ कम करने के लिए ऐसे कैदियों को छह माह की विशेष छूट दी थी जिन्होंने दस वर्ष की अपनी सजा के साढ़े नौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चूंकि चौटाला ने अपनी सजा के नौ वर्ष नौ माह पूरे कर लिए थे तो वह रिहा होने के हकदार थे।

गौरतलब है कि चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 2013 में जेल की सजा हुई थी। कोविड-19 महामारी के कारण वह 26 मार्च 2020 से आपात पैरोल पर थे और उन्हें 21 फरवरी 2021 को आत्मसमर्पण करना था। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि उच्च न्यायालय ने चौटाला की पैरोल बढ़ा दी थी।

चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य लोगों को वर्ष 2000 में 3,206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की गैर कानूनी तरीके से भर्ती मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2013 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा इन सभी को अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई गई।

जेल से रिहाई के बाद चौटाला को उनके पोते करण चौटाला उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर ले गए। गुरुग्राम सीमा पर चौटाला की कार के पहुंचने पर आईएनएलडी के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और ढोल की थाप पर डांस किया और मिठाइयां बांटी। हरियाणा के विभिन्न इलाकों में आईएनएलडी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत में चौटाला ने कहा कि वह किसानों और गरीबों के लिए लड़ते रहेंगे।

चौटाला के स्वागत के लिए जमा हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली की सीमाओं के पास केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि उनकी रिहाई से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे