लाइव न्यूज़ :

ओम्मन चांडी केरल विधानसभा चुनाव में कर सकते हैं कांग्रेस नीत यूडीएफ की अगुवाई

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 जनवरी ऐसी संभावना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम्मन चांडी केरल में अप्रैल-मई में होने वाले अहम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की अगुवाई करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया कि दिल्ली में पार्टी में शीर्ष स्तर पर बैठक के बाद यह संभावना व्यक्त की गयी है।

वैसे मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा चुनाव के बाद की जाएगी।

चुनाव की निगरानी एवं माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को टक्कर देने के वास्ते रणनीतियां तैयार करने के लिए चांडी की अगुवाई में दस सदस्यीय समिति बनायी गयी है। एलडीएफ दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने तथा बारी-बारी से दोनों मोर्चों के सत्तासीन होने की संभावना संबंधी कथन को झूठा साबित करने के लिए प्रयासरत है।

चांडी (70), कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ए के एंटनी, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी के साथ चर्चा की थी।

एंटनी ने बाद में कहा कि मुख्यमंत्री का उम्मीदवार मोर्चा के विजयी होने के बाद घोषित किया जाएगा।

दिल्ली से कल रात यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांडी पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसायीं और उनका जबर्दस्त स्वागत किया।

वैसे भी यूडीएफ के घटक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और आरएसपी ने हाल के स्थानीय चुनाव में मोर्चा के खराब प्रदर्शन प्रदर्शन पर सुझाव दिया था कि चांडी को मोर्चा में वापस लाया जाना चाहिए तथा उन्हें और जिम्मेदारियां दी जानी चाहिए।

समिति के अन्य सदस्य एंटनी, चेन्नितला, रामचंद्रन, केरल के पार्टी मामलों की प्रभारी तारिक अनवर, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो