लाइव न्यूज़ :

एनआरसी से छूटे, लेकिन मतदाता सूची में नाम होने पर डाल सकते हैं वोट, राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 जनवरी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोग भी वोट डाल सकते हैं जिनका नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी में नहीं है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है ।

निर्वाचन आयोग द्वारा इस बारे में स्थिति स्पष्ट किए जाने के एक दिन बाद आज सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा कि ऐसे लोगों का मताधिकार बरकरार रखना होगा। वहीं, कांग्रेस तथा एआईयूडीएफ ने आयोग के इस निर्णय का स्वागत किया है।

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में राज्य में 3.29 करोड़ आवेदकों में से 19 लाख से अधिक लोगों के नाम बाहर हो गए थे। हालांकि भारत के महापंजीयक ने इसे अब तक अधिसूचित नहीं किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश का हवाला देते हुए कल यहां कहा था कि जिन लोगों का नाम एनआरसी में नहीं है, लेकिन मतदाता सूची में है तो वे विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकते हैं।

भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष रंजीत दास ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ऐसे लोगों के मताधिकार की यथास्थिति बरकरार रखनी होगी।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता बबीता शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने ऐसे लोगों को मतदान की अनुमति देकर सही कदम उठाया है।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के गठबंधन सहयोगी एआईयूडीएफ ने भी निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस