लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में ओमीक्रोन के तीन; कोविड संक्रमण के 109 नये मामले

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 दिसंबर तेलंगाना में रविवार को ओमीक्रोन के तीन और मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या 44 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 44 मरीजों में से 10 संक्रमण मुक्त हो गए हैं, जबकि अब भी 34 उपचाराधीन हैं।

केंद्र द्वारा घोषित ‘जोखिम’ वाले देशों के अलावा अन्य देशों से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों को जांच में ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया, जबकि एक अन्य में यह संक्रमण सम्पर्क की वजह से हुआ था।

इस बीच, तेलंगाना के कोविड-19 के आंकड़ों में 109 नए मामले जुड़े और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,80,662 हो गई। पिछले 24 घंटों में दो और मृतकों के साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 4,022 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में शाम साढे पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 69 मामले और रंगारेड्डी जिले में 10 मामले सामने आये हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या ताजा मामलों की संख्या से अधिक है। इस दौरान 190 लोग संक्रमण मुक्त हुए । इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 6,73,223 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,417 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए