लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में ओमीक्रोन का पहला मामला आया सामने

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 दिसंबर विदेश से अपने रिश्तेदारों से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे 20 वर्षीय एक युवक के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही चंड़ीगढ़ में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से किसी व्यक्ति के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉक्टर सुमन सिंह ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ वह इटली में रह रहा था। हाल में वह अपने रिश्तेदारों से मिलने यहां आया था। जीनोम अनुक्रमण की उसकी रिपोर्ट 11 दिसंबर को देर रात मिली और इसमें ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

युवक ने टीके की खुराक ले रखी है और वह फिलहाल सांस्थानिक पृथकवास में है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि व्यक्ति 22 नवंबर को भारत आया था। वह चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था और पृथकवास में था तथा एक दिसंबर को दोबारा जांच में संक्रमित पाया गया।

बयान में बताया गया कि इसके बाद उसे सांस्थानिक पृथकवास में भेज दिया गया और उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए नई दिल्ली भेजा गया। उच्च जोखिम का सामना कर रहे उसके परिवार के सात सदस्यों को भी पृथकवास में भेजा गया है। उनमें से किसी में भी संक्रमण की पुष्ट नहीं हुई। ऐसा बताया गया कि व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

बयान में बताया गया कि उसके परिवार के सात सदस्यों की दोबारा रविवार को भी जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच