लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन को पराजित कर दिया जाएगा : भूपेंद्र पटेल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:28 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच दिसंबर गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला आने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को लोगों से आवश्यक एहतियात बरतने का अनुरोध किया और विश्वास जताया कि संक्रमण के नए स्वरूप को हरा दिया जाएगा।

शहर में जायडस कॉरपोरेट पार्क में एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा कि लोगों के सहयोग की बदौलत राज्य में आ रहे कोविड-19 के मामले अब देश में सबसे कम हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘पिछले कई महीनों से गुजरात में हर दिन आ रहे कोरोना वायरस के नए मामले देश में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे कम हैं। यह लोगों के सहयोग से संभव हुआ। हम धीरे-धीरे चुनौतीपूर्ण स्थिति से बाहर निकल रहे हैं जिसका हम लंबे समय से सामना कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि अब कोविड-19 का नया स्वरूप ओमीक्रोन आया है तो यह आवश्यक है कि हम सभी सतर्क रहे जैसे कि हम महामारी की पहले दो लहरों के दौरान रहे थे। मुझे विश्वास है कि हम इस नए स्वरूप को भी हराने में कामयाब होंगे।’’

पटेल ‘कोरोना योद्धाओं’ को समर्पित 22,000 वर्ग फुट से अधिक की हस्तनिर्मित कोविड-19 कलात्मक रजाई का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos