लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन संस्करण : गत एक माह में विदेश से मप्र लौटे लोगों की कोविड-19 जांच होगी : चौहान

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:38 IST

Open in App

भोपाल, 28 नवंबर कोरोना वायरस के चिंताजनक नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के हाल ही में कुछ देशों में पाए जाने के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि प्रदेश में पिछले एक माह में विदेशों से आने वाले सभी लोगों का कोविड-19 परीक्षण कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने स्कूलों के लिए पहले घोषित की गई छूट को वापस ले लिया है और निर्णय लिया है कि छात्र अपने माता-पिता की सहमति से 50 प्रतिशत क्षमता वाली शारीरिक कक्षाएं में आ सकेंगे। इसके अलावा स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चलाना जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने 17 नवंबर को ही मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की घोषणा की थी।

रविवार को कोविड-19 की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद चौहान ने कहा कि कुछ देशों में कोरोना वायरस का एक नया रुप पाया गया है हालांकि भारत में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन मध्यप्रदेश में एहतियात के तौर पर कुछ फैसले लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो कि लोग पिछले एक माह में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से दूसरे देशों से मध्यप्रदेश से आए हैं उनका कोविड-19 परीक्षण किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार का लक्षण पाए जाने पर उन्हें पृथक रखा जाएगा।

चौहान ने यह भी कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की संख्या बढ़ाने के साथ रेमडेसिवीर इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य उपकरणों, ऑक्सीजन लाइनों और संयंत्रों के मरम्मत और अस्पतालों में सभी व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रतिदिन कोविड-19 की जांच के लिए 58 हजार से 60 हजार परीक्षण किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षणों के संख्या भी अब बढ़ाई जाएगी। बच्चों और 18 साल से कम उम्र के बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनका टीकाकरण नहीं हुआ है।

चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि सोमवार से स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेगें। इसका मतलब है कि प्रत्येक बच्चे को सप्ताह में केवल तीन दिन स्कूल जाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों को विकल्प के तौर पर ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की भी आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि माता पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प दिया जाना चाहिए। शारीरिक कक्षाओं के लिए बच्चों को स्कूल जाने के लिए माता-पिता की सहमति जरुरी है।’’

चौहान ने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में 62.5 प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी का टीका मिल गया है। टीकाकरण प्रतिदिन किया जा रहा है, लेकिन एक दिसंबर को एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। मैं एक दिसंबर को आपदा प्रबंधन समितियों से चर्चा करुंगा। हम सभी को तैयार रखेंगे ताकि यदि तीसरी लहर आती है तो हम इससे अपनी पूरी क्षमता से लड़ सकें।’’

शनिवार को मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 23 नए मामले दर्ज किए गए। जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 7,93,120 हो गए जबकि इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 10,528 रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए