लाइव न्यूज़ :

Omicron variant: केरल में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक रात का कर्फ्यू, दिशा-निर्देश जारी, यहां देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2021 19:52 IST

Omicron variant: केरल में लगातार दूसरे दिन सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार से कम नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के 1,636 नए मामले आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 52,24,929 हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे236 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 46,822 पर पहुंच गई।उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से हुई मौत दर्ज किया गया।केरल में पिछले 24 घंटे में 42,149 नमूनों की जांच की गयी है।

Omicron variant: देश में कोविड -19 के ओमीक्रॉन संस्करण के बढ़ते मामलों के कारण केरल सरकार ने 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। सरकार ने यह भी कहा कि राज्य में रात 10 बजे के बाद नए साल के जश्न की इजाजत नहीं होगी।

केरल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 19 और मामले सामने आने के बाद राज्य में इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई। विभाग ने बताया कि 19 मामलों में से 11 एर्नाकुलम में, छह तिरुवनंतपुरम में और एक-एक त्रिशूर और कन्नूर में सामने आए। विभाग ने राज्य में ओमीक्रोन के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सभी को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी है।

कोविड-19: उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया

कोविड-19 के अति संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के मद्देनजर उत्तराखंड में सोमवार से रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया। राज्य के मुख्य सचिव एस एस संधू ने एक आदेश में कहा कि सोमवार से अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू प्रभाव में रहेगा।

हालांकि, स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाएं, स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर जाने वाले वाहनों, एंबुलेंस, डाक सेवाओं की आवाजाही को कर्फ्यू से छूट दी गयी है। एलपीजी, पेट्रोल, डीजल के उत्पादन, परिवहन और वितरण को भी पाबंदी से छूट मिलेगी।

 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया