लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट, एक दिन में मिले 20 मरीज, केरल की भी हालत खराब, जारी हुई नई गाइडलाइन

By अनिल शर्मा | Updated: December 25, 2021 09:12 IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार को आज ऑमीक्रॉन के 20 नए मामले सामने आए। राज्य मेंऑमीक्रॉन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 54 रिकवर हो चुके हैं। ऐसे में मुंबई पहुंचने वाले दुबई यात्रियों के लिए 7-दिवसीय होम क्वारंटीन अनिवार्य किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शुक्रवार को आज ऑमीक्रॉन के 20 नए मामले सामने आएकेरल राज्य में ऑमिक्रोन मामलों की कुल संख्या 37 हो चुकी है मुंबई पहुंचने वाले दुबई यात्रियों के लिए 7-दिवसीय होम क्वारंटीन अनिवार्य किया गया है

मुंबई/केरलः कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने देशभर के राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। इसके संभावित खतरों को देखते हुए कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लाग दिया है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां शुक्रवार को ओमीक्रॉन के 20 नए मरीज मिले। ऐसे में राज्य सरकार ने इसकी गंभीरता को समझते हुए तुरंत नई कोरोना गाइडलाइन जारी की।  जिसके मुताबिक, मुंबई में किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी कोरोना ​​​​दिशानिर्देशों के मुताबिक, राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्तियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। शादियों में भीड़ को लेकर भी दिशानिर्देश दिए गए हैं। इनडोर शादियों में अधिकतम 100 लोगों और आउटडोर शादियों में अधिकतम 250 लोगों को अनुमति होगी। इसके साथ ही अन्य सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों में अधिकतम 100 और खुली जगह में अधिकतम 250 लोगों को अनुमति है। रेस्टोरेंट,जिम,स्पा,सिनेमा हॉल 50% की क्षमता के साथ संचालित होंगे।

मुंबई पहुंचने वाले दुबई यात्रियों के लिए 7-दिवसीय होम क्वारंटीन अनिवार्य 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को आज ऑमीक्रॉन के 20 नए मामले सामने आए। राज्य मेंऑमीक्रॉन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 54 रिकवर हो चुके हैं। ऐसे में मुंबई पहुंचने वाले दुबई यात्रियों के लिए 7-दिवसीय होम क्वारंटीन अनिवार्य किया गया है।

केरल की भी हालत खराब

केरल में भी ओमीक्रॉन ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। राज्य में शुक्रवार को ओमीक्रॉन के 8 नए मरीज मिले। राज्य में ऑमिक्रोन मामलों की कुल संख्या 37 हो चुकी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी। केरल के COVID विशेषज्ञ समिति के सदस्य डॉ. टीएस अनीश ने कहा कि वैश्विक रुझानों से पता चलता है कि Omicron मामलों की संख्या 2-3 सप्ताह में 1000 तक पहुंचेगी और शायद 2 महीनों में 1 मिलियन। भारत में एक बड़ा प्रकोप होने से पहले हमारे पास 1 महीने से अधिक समय नहीं है। हमें इसे रोकने की जरूरत है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेकेरलCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी