लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन खतरा : तेलंगाना ने निगरानी प्रणाली मजबूत की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:43 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच दिसंबर तेलंगाना कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी प्रणाली और मजबूत कर रहा है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि अब तक तेलंगाना में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के किसी मामले की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ‘‘हैदराबाद या तेलंगाना में वायरस के नए स्वरूप के मिलने पर आश्चर्य नहीं होगा।’’ अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना सरकार संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही है और साथ ही टीकाकरण का विस्तार कर रही है।

जन स्वास्थ्य महानिदेशक (डपीपीएच) डॉ.श्रीनिवास राव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ नए ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर हमने यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी निगरानी प्रणाली मजबूत की है। एक दिसंबर से अब तक ‘ खतरे’ वाले देशों से 979 यात्री हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे जिनमें से शनिवार को 70 अंतरराष्ट्रीय यात्री आए।’’

उन्होंने बताया कि इन यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई जिनमें से 13 कोविड-19 से संक्रमित मिले और उनके नमूने अनुवांशिक अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं ताकि नए ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाया जा सके। इन यात्रियों के नमूनों के नतीजे आज शाम या कल आने की उम्मीद है जिसके बाद हम तय कर सकेंगे कि ये ओमीक्रोन से संक्रमित हैं या डेल्टा स्वरूप से। राव ने बताया कि इन यात्रियों को निर्धारित अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।

जन स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि तेलंगाना सरकार किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है और टीकाकरण अभियान में भी गति लाई गई है।उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के 92 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है जबकि 48 वयस्कों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे