लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन का खतरा : नाइजीरिया से इंदौर लौटे भाई-बहन कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: December 11, 2021 10:25 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के बीच नाइजीरिया की यात्रा के बाद पांच दिन पहले इंदौर लौटी 14 वर्षीय लड़की और उसके आठ साल के भाई में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए भाई-बहन अपनी मां के साथ पिता से मिलने नाइजीरिया गए थे और दिल्ली होते हुए छह दिसंबर को इंदौर लौटे थे।

उन्होंने बताया कि संक्रमित भाई-बहन के पिता नाइजीरिया में ही काम करते हैं, जबकि वे अपनी मां के साथ इंदौर में रहते हैं।

मालाकार ने बताया, "संक्रमित भाई-बहन की मां में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सावधानी के तौर पर दोबारा जांच के लिए हमने उसका नमूना लिया है।"

उन्होंने बताया कि संक्रमित भाई-बहन को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि वे कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए