लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन खतरा: प्रतिदिन एक लाख मामलों से निपटने की तैयारी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार दैनिक जांच क्षमता को बढ़ाकर तीन लाख करेगी और प्रतिदिन एक लाख मामलों से निपटने के वास्ते घर पर पृथक-वास प्रणाली को मजबूत बनाने का फैसला लिया गया है।

इससे पहले दिन में, उन्होंने अपने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली में कोविड की स्थिति और ओमीक्रोन खतरे की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमीक्रोन संक्रमण तेजी से फैलता है और इसमें संक्रमण हल्का होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराये नहीं क्योंकि दिल्ली सरकार संक्रमण की संख्या में वृद्धि होने पर इससे निपटने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ओमीक्रोन से हल्का संक्रमण होता है, इसलिए हमने घर पर पृथक-वास प्रणाली को मजबूत बनाने का फैसला लिया है। लोगों से अपील है कि वे तत्काल अस्पताल न जाएं।’’ केजरीवाल ने कहा कि ओमीक्रोन संक्रमण के ज्यादातर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए घर पर पृथक-वास प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है और इसके लिए एक एजेंसी की सेवाएं ली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घर में पृथक-वास में मरीजों की निगरानी करने की क्षमता मौजूदा 1,100 मामलों से बढ़ाकर प्रतिदिन एक लाख की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उस व्यक्ति को एक फोन कॉल किया जाएगा और अगले दिन एक मेडिकल टीम उस व्यक्ति के पास जायेगी और उसे दवाएं तथा अन्य सामान युक्त किट प्रदान की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि साथ ही घरों में पृथक-वास में रहने वाले मरीजों की 10 दिनों तक चिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दैनिक कोविड जांच क्षमता को वर्तमान में 60-70 हजार से बढ़ाकर तीन लाख प्रतिदिन करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाओं का दो महीने का भंडार भी रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग