लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन का खतरा : दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में 31 दिसंबर तक रात्रि कर्फ्यू

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:41 IST

Open in App

दमन, दो दिसंबर केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में एहतियात के तौर पर रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बृहस्पतिवार से रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक, 31 दिसंबर तक कर्फ्यू रहेगा।

इसके अलावा, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा जारी पिछले दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) 31 दिसंबर या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

इससे पहले, कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद अप्रैल में केंद्र शासित प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। हालांकि, कुछ महीने पहले स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद धीरे-धीरे आवाजाही पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए थे।

आदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हालिया परामर्श का हवाला दिया गया जिसमें अफ्रीका के कुछ देशों में कोविड-19 के बी.1.1529 के स्वरूप के मामले आने के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ‘‘सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच’’ के लिए कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब