लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सरकारी केन्द्रों में बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:40 IST

Open in App

चेन्नई, 26 दिसंबर तमिलनाडु मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कोविड-19 के ओमाक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और चिकित्सा ऑक्सीजन की उपलब्धता का रविवार को निरीक्षण किया।

राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 34 मामलों का पता चला है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि एहतियात के तौर पर सरकारी और निजी क्षेत्र के अस्पतालों में 1.15 लाख बिस्तर तैयार किए गए हैं और जरूरत पड़ने पर 50 हजार और बिस्तरों की व्यवस्था के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

स्टालिन ने सरकारी राजीव गांधी अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का निरीक्षण किया और वहां कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज की सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां राज्य के एक परिसर का दौरा किया, जिसमें आपात उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक आपात चिकित्सा उपकरण और एम्बुलेंस हैं।

उन्होंने महामारी से निपटने के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष और टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

सरकार ने कहा कि विभिन्न सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन 244 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा मौजूद है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों और क्षमताओं के लगभग 25,000 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं।

एक चिकित्सा बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 34 मरीजों में से 12 को छुट्टी दे दी गई है जबकि 22 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित