लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन स्वरूप : केरल सरकार ने एहतियात बरतने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 नवंबर केरल सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप, ओमीक्रोन की विदेशों में मौजूदगी के मद्देनजर राज्य में निगरानी कड़ी कर दी गई है लेकिन फिलहाल के लिए राज्य में इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि राज्य केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी एहतियाती कदम उठा रहा है और सभी हवाई अड्डों पर निगरानी प्रक्रिया मजबूत की जाएगी।

उन्होंने सभी से कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह करते हुए यह भी कहा कि जिनको टीका नहीं लगा है उन्हें जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठकें की हैं और एहतियाती उपाय उसी के आधार पर मजबूत किए गए हैं।

केंद्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार, विदेश से देश में आने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी और इसकी रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय दिशा-निर्देशों में उल्लिखित देशों से आने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यह भी कहा कि ऐसे लोगों को राज्य के हवाई अड्डों पर फिर से आरटी-पीसीआर जांच करवानी चाहिए।

जॉर्ज ने कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों के संदिग्ध नमूने वायरस के स्वरूपों की पहचान के लिए आनुवंशिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी