लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन : ठाणे जिले में 14 नवंबर से सात लोग दक्षिण अफ्रीका से आए, सभी की जांच की गई

By भाषा | Updated: November 30, 2021 11:01 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 30 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14 नवंबर से सात लोग दक्षिण अफ्रीका से आए हैं और उन सभी की कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘‘ओमीक्रोन’’ को लेकर फैली चिंता के मद्देनजर कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से चार लोगों के संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है तथा अन्य तीन की रिपोर्ट का इंतजार है।

ठाणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी उप नगर आयुक्त मनीष जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सात में से चार लोगों के संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है और अन्य तीन की रिपोर्ट का इंतजार है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को आगाह किया था कि प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से विश्व को काफी खतरा है और इसके ‘‘गंभीर परिणाम’’ हो सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सदस्य देशों को एक तकनीकी ज्ञापन जारी करते हुए कहा कि नए स्वरूप के बारे में ‘‘काफी अनिश्चितता’’ बनी हुई है। इस स्वरूप की पहचान कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका में अनुसंधानकर्ताओं ने की थी।

ठाणे के नगर आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने मौजूदा स्थिति के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को एक आपात बैठक की थी।

जोशी के अनुसार, बैठक के दौरान पता चला कि 14 से 26 नवंबर के बीच सात लोग दक्षिण अफ्रीका से ठाणे आए। उन सभी की जांच की गई और उनमें से चार की रिपोर्ट आ गई है और वे संक्रमित नहीं है। अन्य तीन की रिपोर्ट का इंतजार है।

नगर निकाय प्रमुख ने विभिन्न अधिकारियों तथा संबंधित विभाग प्रमुखों, खासकर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे शहर में कोविड-19 वैश्विक महामारी से संबंधित किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें।

इस बीच, ठाणे जिले के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,69,270 हो गई। वहीं, संक्रमण से अभी तक 11,581 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी