लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: गुजरात में नौ और पश्चिम बंगाल में दो नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 22, 2021 23:33 IST

Open in App

अहमदाबाद/कोलकाता/चंडीगढ़, 22 दिसंबर गुजरात, बंगाल और हरियाणा में बुधवार को ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। गुजरात में बुधवार को छह महिलाओं समेत नौ लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इनमें से चार लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जबकि 19 का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अहमदाबाद शहर में अब तक ओमीक्रोन के सात मामले सामने आए हैं। जामनगर सिटी, आणंद, मेहसाणा और वडोदरा सिटी में तीन-तीन, सूरत शहर में दो और गांधीनगर शहर व राजकोट जिले में एक-एक मामला सामने आया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में विदेश से लौटे दो लोग बुधवार को ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इनमें से एक व्यक्ति नाइजीरिया और एक ब्रिटेन से लौटा था।

अधिकारी ने कहा, ''आज हमें तीन नमूनों की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट मिली है और उनमें से दो नमूनों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। एक अन्य व्यक्ति डेल्टा स्वरूप से संक्रमित है। ''

हरियाणा के फरीदाबाद में कनाडा से लौटी महिला ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठा रही है कि राज्य में कोविड-संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

विज ने विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा कि महिला 13 दिसंबर को कनाडा से लौटी थी और एक दिन बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। बाद में 20 दिसंबर को वह ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो