लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’: मिजोरम जारी करेगा नए दिशानिर्देश

By भाषा | Updated: December 3, 2021 11:13 IST

Open in App

आइजोल, तीन दिसंबर मिजोरम सरकार कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को फैलने से रोकने के लिए नए दिशानिर्देश जल्द ही जारी कर सकती है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 प्रबंधन संबधी राज्य स्तरीय विशेषज्ञ दल ने विदेश से आने वाले लोगों की जांच करने और उन पर नजर रखने को लेकर सरकार को दिशानिर्देशों का मसौदा सौंपा है।

विशेषज्ञ दल में शामिल अधिकारी ने बताया कि नए दिशानिर्देशों में ऐसे यात्रियों के वास्ते, कोविड-19 से निपटने के लिए उचित व्यवहार पर सुझाव भी शामिल होंगे।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए स्वरूप के संबंध में अभी अध्ययन किया जा रहा है और इसकी प्रकृति का पूरी तरह पता चलने में कम से कम दो सप्ताह का समय लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि ओमीक्रोन स्वरूप, डेल्टा स्वरूप से भी अधिक संक्रामक है, क्योंकि यह तेजी से उत्परिवर्तित हो सकता है।’’

मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 275 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,35,450 हो गई। राज्य में अभी तक 501 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

भारत में बृहस्पतिवार को ‘ओमीक्रोन’ के पहले मामले सामने आए थे। कर्नाटक में दो लोग इससे संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है। स्थानीय व्यक्ति एक चिकित्सक है और उसने हाल ही में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। दोनों लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos