लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: मांडविया ने प्रवेश के बिंदुओं पर जांच के लिए विमानतल और पत्तन स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ पर बढ़ती चिंता के बीच प्रवेश के सभी बिंदुओं पर जांच और निगरानी के विषय पर बृहस्पतिवार को विमानतल और पत्तन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय, विभिन्न हवाई अड्डों से देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को सुझाव देता रहा है।

मंत्रालय ने कहा है कि ‘खतरे वाले’ देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन के पहले दिन तथा विशेष वर्ग के यात्रियों की आठवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण जांच की जाए। ‘खतरे वाले’ देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे पर तब तक इंतजार करने को कहा गया है जब तक आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो जाती।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि संक्रमित पाए जाने वाले सभी नमूनों को तत्काल ‘आईएनएसए सीओजी’ प्रयोगशालाओं में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे