लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: कर्नाटक के मुख्यमंत्री करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, नए दिशानिर्देशों पर हो सकती है चर्चा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 11:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई विशेषज्ञों, वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से निपटने के लिए नए दिशानिर्देश तय किए जा सकते हैं।

राज्य में ‘ओमीक्रोन’ के दो मामले सामने आने के बाद यह बैठक की जा रही है। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद शुक्रवार दोपहर यह बैठक की जाएगी।

मुख्ममंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात एक बयान में बोम्मई के हवाले से कहा, ‘‘ विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कल आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक में वायरस के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के उपाय और इसे नियंत्रित करने की रणनीति पर चर्चा होगी। इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार के विशेषज्ञों से भी चर्चा की जाएगी। नए दिशानिर्देश भी तय किए जा सकते हैं।’’

कर्नाटक में दो लोग ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है। स्थानीय व्यक्ति एक चिकित्सक है और उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। दोनों लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। चिकित्सक के सम्पर्क में आए पांच लोग भी संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री की बैठक से पहले, स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के सभी विभागों के निदेशकों, डीन, विभाग प्रमुखों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक बैठक कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?