लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन पूरे यूरोप, दुनिया के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल रहा है; गैर-जरूरी यात्रा से बचें: सरकार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 101 मामलों का पता चला है।

सरकार ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल रहा है और लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत है। उसने कहा कि सामूहिक समारोहों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर आयोजित नहीं किया जाना चाहिए।

सरकार ने कहा कि पिछले 20 दिनों से कोविड संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम हैं, लेकिन ओमीक्रोन स्वरूप और अन्य देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सरकार ने भारत में ओमीक्रोन के मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में इस स्वरूप के 32, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, कर्नाटक में आठ, तेलंगाना में आठ, गुजरात में पांच, केरल में पांच, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है।

सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का हवाला देते हुए कहा कि ओमीक्रोन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैल रहा है, जहां डेल्टा का प्रसार कम था। सरकार ने डब्ल्यूएचओ के हवाले से बताया कि ऐसी आशंका है कि जहां सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) होता है, वहां ओमीक्रोन संक्रमण डेल्टा स्वरूप से आगे निकल जाएगा।

देश में कोविड-19 की स्थिति पर सरकार ने कहा कि 19 जिलों में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है और पांच जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर है। सरकार ने कहा कि पांच प्रतिशत से अधिक कोविड संक्रमण दर वाले जिलों को प्रतिबंधात्मक उपायों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, जब तक कि यह कम से कम दो सप्ताह के लिए पांच प्रतिशत से कम न हो जाये।

कोविड-19 टीकाकरण पर, सरकार ने कहा कि भारत ने अब तक 82.8 करोड़ पहली खुराक और 53.72 करोड़ दूसरी खुराक दी है। उसने कहा कि देश में 136 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जो अमेरिका में दी गई कुल खुराकों का 2.8 गुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos