लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन : इंदौर में 50 फीसद से ज्यादा विद्यार्थियों को बुला रहे निजी स्कूलों को तत्काल सील करने के निर्देश

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:19 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह दिसंबर कोरोना वायरस के नये ओमीक्रोन स्वरूप के इंदौर में मौजूद होने की आशंका जताते हुए प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने अपने मातहत अफसरों सोमवार को निर्देश दिए कि 50 फीसद की तय सरकारी सीमा से ज्यादा विद्यार्थियों को बुला रहे निजी स्कूलों को तत्काल सील कर दिया जाए।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने आने वाले दिनों में महामारी की आशंकित लहर से निपटने की तैयारियों से जुड़ी बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले मिल चुके हैं। मध्यप्रदेश के इन पड़ोसी सूबों से हर रोज हजारों लोग इंदौर आते हैं। ऐसे में इंदौर में भी कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप की मौजूदगी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।’’

जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिली हैं कि शहर के कई निजी स्कूलों में 50 फीसद की तय सीमा से ज्यादा विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह सीमा बच्चों को महामारी से बचाने के लिए तय की है।

सिंह ने बताया, ‘‘मैंने प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे निजी स्कूलों की आकस्मिक जांच करें और तय सीमा से ज्यादा विद्यार्थियों की उपस्थिति मिलने पर संबंधित विद्यालयों को तत्काल सील करते हुए बंद करा दिया जाए।’’

गौरतलब है कि इंदौर, कोविड-19 की पिछली दो लहरों से मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, टीकाकरण का दायरा बढ़ने के बाद इन दिनों जिले में महामारी के नये मामले कम तादाद में सामने आ रहे हैं। लेकिन पड़ोसी सूबों में कोरोना वायरस के नये ओमीक्रोन स्वरूप की आमद ने स्थानीय प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां