लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज की हालत स्थिर, उपचार का असर हो रहा है: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:55 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), पांच दिसंबर कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाए गए ठाणे के 22 वर्षीय पुरुष की स्थिति ‘‘स्थिर’’ है और उपचार का उस पर असर हो रहा है।

मरीन इंजीनियर का मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित कल्याण कस्बे के एक कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विभिन्न देशों से ठाणे जिले के कल्याण-डोम्बिवली इलाके में आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए छह अन्य लोगों के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है और परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

इससे पहले, सूत्रों ने बताया कि डोम्बिवली कस्बे का निवासी मरीन इंजीनियर 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली आया था और उसने दिल्ली हवाई अड्डे में कोविड-19 की जांच के लिए अपने नमूने दिए थे। इसके बाद उसने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

मुंबई मंडल के स्वास्थ्य सेवाओं की उप निदेशक डॉ. गौरी राठौड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उसकी हालत स्थिर है और उस पर इलाज का असर हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि मरीज का कल्याण के कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी रहेगा और उसे कहीं ओर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। ओमीक्रोन स्वरूप के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 14 दिन तक उसका उपचार किया जाएगा।

कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम में महामारी प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ. प्रतिभा पनपाटिल ने बताया कि इस मरीज के अलावा, विभिन्न देशों से कल्याण-डोम्बिवली आए छह अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। इनमें से चार लोग नाइजीरिया और एक-एक व्यक्ति रूस एवं नेपाल से आया है।

उन्होंने बताया कि इन छह लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं और आगामी दिनों में परिणाम पता चलेंगे।

पनपाटिल ने कहा, ‘‘सभी छह की हालत स्थिर है। उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है और उनमें से कोई अधिक जोखिम वाले देशों से नहीं आया है।’’

कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली में ओमीक्रोन स्वरूप के मामले पाए गए हैं।

केंद्र के अनुसार, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल को 'जोखिम वाले देशों’ की सूची में शामिल किया गया है।

नए नियमों के अनुसार, ‘जोखिम वाले देशों’ से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है और उन्हें परिणाम आने के बाद ही हवाई अड्डे से जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य देशों से आने वाले दो प्रतिशत यात्रियों की जांच की जाएगी और इस जांच के लिए किसी भी यात्री के नमूने लिए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

क्रिकेटआईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप टिकट बिक्री पोस्टर से PAK कप्तान सलमान अली आगा को हटाया, PCB ने किया रिएक्ट

भारतमध्यप्रदेश: अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

भारतVIDEO: थलसेना प्रमुख ने अधिकारियों के साथ किए पुशअप्स, देखें वीडियो

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले वाम दल फुस्स?, यूडीएफ को बड़ी राहत, तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के 'घर' में भाजपा मेयर

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा नागरिक उड्डयन, 3 नए विभाग और तीन अन्य विभागों के नाम बदले, देखिए पूरी सूची

भारतThiruvananthapuram Nagar Nigam Results 2025: कुल 101 सीट, NDA 50, LDF 29, UDF 19?, 45 वर्षों से एलडीएफ सत्ता खत्म, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

भारतबिहार पुलिस को मिले 1218 नए दारोगा?, पासिंग आउट परेड निरीक्षण के दौरान प्रोटोकॉल से हटकर सीएम नीतीश कुमार ने लिया मंत्रियों को साथ

भारतलियोनेल मेस्सी के इवेंट ऑर्गनाइजर को किया गया गिरफ्तार, हिंसक अराजकता के बाद सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

भारतSasthamangalam ward: कौन हैं आर. श्रीलेखा?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में जीत दर्ज की, सीपीआईएम उम्मीदवार अमृता आर को 708 वोटों से हराया