Omicron in India: देश में ओमीक्रोन का खतरा, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 73

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2021 09:42 IST2021-12-16T09:42:48+5:302021-12-16T09:42:48+5:30

बुधवार को ओमीक्रोन के कुल 12 नए मामले सामने आए। बीते दिन महाराष्ट्र और केरल में चार-चार, तेलंगाना में दो और तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामले सामने आए हैं।

Omicron in India 12 fresh Omicron cases take national tally to 73 | Omicron in India: देश में ओमीक्रोन का खतरा, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 73

बुधवार को महाराष्ट्र और केरल में चार-चार, तेलंगाना में दो और तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामले सामने आए हैं।

Highlightsबुधवार को देश के 5 राज्यों में मिले ओमीक्रोन के 12 नए मामलेमहाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा 32 मामले, मुंबई में धारा 144 लागू

नई दिल्ली: दुनियाभर के देशों में कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। देश में भी इसके मामले बढ़ने लगे हैं। अब तक कई राज्यों में ओमीक्रोन फैल चुका है और पूरे देश में अब तक इसके 73 मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से फैल रहा कोविड-19 का नया स्वरूप देश और दुनियाभर के लिए चिंता का विषय बन गया है। देश में रोजाना इसके मामले सामने आ रहे हैं। 

बुधवार को मिले 12 नए मामले

बुधवार को ओमीक्रोन के कुल 12 नए मामले सामने आए। बीते दिन महाराष्ट्र और केरल में चार-चार, तेलंगाना में दो और तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामले सामने आए हैं। देश में पाए गए सभी 12 मामलों में सभी या अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं या फिर विदेश से लौटने वाले नागरिक हैं या फिर उनके संपर्क में आए थे। ओमीक्रोन को लेकर देश के लगभग सभी सूबे सतर्क हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा 32 मामले हैं।

मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई में आज से 31 दिसंबर तक धारा 144 को लागू किया गया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

पश्चिम बंगाल में मिला पहला मामल, मची हड़कंप

बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया। यहां एक सात वर्षीय बच्चे के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। साउथ अफ्रीका से निकाल कोविड19 का नया स्वरूप तेजी से दुनियाभर में फैलने लगा है। भारत में रोजाना इसके मामले सामने आ रहे हैं, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। 

इन राज्यों में मिले हैं ओमीक्रोन के मामले

देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 32, राजस्थान में 17, गुजरात में 4, दिल्ली में 6, केरल में 5 कर्नाटक में 3, तेलंगाना में 2, वहीं तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल-चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में 1-1 केस मिले हैं। बुधवार को संसद में ओमीक्रोन को लेकर चर्चा की गई थी। 

Web Title: Omicron in India 12 fresh Omicron cases take national tally to 73

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे