लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: महाराष्ट्र में सर्वाधिक मामले, भारत में संक्रमितों की संख्या 653 हुई

By भाषा | Updated: December 28, 2021 11:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारत के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के 653 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 186 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

ओमीक्रोन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं। इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 6,358 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,47,99,691 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 75,456 रह गई है। इस दौरान 293 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,80,290 हो गई है।

पिछले 61 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 15,000 से कम रह रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 75,456 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 385 मामलों की कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत है। यह पिछले 85 दिनों से दो प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गई और यह पिछले 44 दिनों से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है।

इस बीमारी के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,43,945 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 142.47 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

इस महामारी से जिन 293 मरीजों ने पिछले 24 घंटे में जान गंवाई है, उनमें से 236 लोगों की मौत केरल में और 21 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है।

केरल में सामने आए मौत के 236 मामलों में से 23 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 213 मामलों को केन्द्र के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 से 4,80,290 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,41,454, केरल में 46,822, कर्नाटक में 38,316, तमिलनाडु में 36,744, दिल्ली में 25,106, उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,726 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा