लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: जबलपुर आई बोत्सवाना की महिला की तलाश कर रहे हैं स्वास्थ्य अधिकारी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:39 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 29 नवंबर कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले हाल ही में कुछ देशों में सामने आने के मद्देनजर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी बोत्सवाना की एक महिला की तलाश कर रहे हैं। यह महिला 18 नवंबर को जबलपुर आई थी।

जबलपुर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश कुरारिया ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ बोत्सवाना दूतावास के एक अधिकारी ने हमें फोन पर बताया कि महिला जबलपुर में एक सैन्य संस्थान में पृथकवास में है। हमने दूतावास से उसका मोबाइल नंबर और स्थानीय संपर्क देने के लिए कहा है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों (कोविड-19 के प्रयास की जांच के लिए) के तहत खुनो ओरमीत सेल्यन नाम की महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार के दिए रिकार्ड के अनुसार महिला दिल्ली से जबलपुर आई थी।’’

अधिकारी ने बताया कि जबलपुर हवाई अड्डे पर दर्ज उसके मोबाइल नंबर की ‘लोकेशन’ का पता लगाया गया। पुलिस जांच से पता चला है कि पिछले एक माह से फोन दिल्ली से बाहर नहीं ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला को खोजने के लिए जबलपुर हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा जबलपुर और आसपास के जिलों के होटलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका में एक भूमि से घिरा देश है जहां कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पता चला है।

डॉ. कुरारिया ने बताया कि निगरानी प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार नियमित रूप से विदेश से जबलपुर आने वाले आगंतुकों की सूची उपलब्ध करा रही है। पिछले माह ब्रिटेन से 164 लोगों ने जबलपुर को दौरा किया था। उनसे भी संपर्क किया गया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की गई।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला पिछले साल 30 मार्च को जबलपुर में सामने आया था। दुबई और जर्मनी से लौटे तीन लोगों संक्रमित पाए गए थे।

विश्व स्वास्थ्य सगंठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को, इसे ‘‘चिंताजनक स्वरूप’’ बताया और इसे ‘ओमीक्रोन’ नाम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू