लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की प्रयोगशालाओं में पिछले एक सप्ताह में 38 प्रतिशत नमूनों में ओमीक्रोन मिला: आंकड़े

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में अनेक जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं में कुल जितने नमूनों का विश्लेषण किया गया है, उनमें से करीब 38 प्रतिशत में कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप पाया गया है। आधिकारिक दस्तावेजों में यह बात सामने आई।

आधिकारिक सूत्रों ने जो आंकड़े साझा किये हैं उनके अनुसार 21 से 28 दिसंबर के दौरान कुल 468 नमूनों का विश्लेषण किया गया जिनमें से 31 प्रतिशत नमूनों में डेल्टा स्वरूप का पता चला और बाकी में वायरस के अन्य स्वरूप का पता चला।

सूत्रों ने बताया कि एनसीडीसी, आईएलबीएस और एलएनजेपी अस्पताल में इन नमूनों का विश्लेषण किया गया।

दक्षिण पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओमीक्रोन के 14 मामलों में से सात में लोगों ने हाल में कोई यात्रा नहीं की है। अधिकारी ने यह दावा भी किया कि नया स्वरूप सामुदायिक रूप से फैल रहा है। उन्होंने ज्यादा ब्योरा नहीं दिया।

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर दावा किया कि कोविड का ओमीक्रोन स्वरूप सामुदायिक स्तर पर फैलने लगा है और यह ज्यादातार बिना लक्षण वाला है और लोगों को पता नहीं चलता कि वे संक्रमित हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण